Home Blog मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार तथा विलोपन...

मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन आज नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार तथा विलोपन का कार्य 28 नवंबर तक

0

Initial publication of voter list today, work of adding names, correcting errors and deleting names till November 28

उत्तर बस्तर कांकेर 29 अक्टूबर 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2025 के लिए जारी कार्यक्रम अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 79-अन्तागढ़ (अजजा), 80- भानुप्रतापपुर (अजजा), 81-कांकेर (अजजा) अर्न्तगत सभी मतदान केन्द्रों में आज 29 अक्टूबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी पात्र मतदाता अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी अथवा मतदान केन्द्र में उपस्थित अभिहित अधिकारी के पास 28 नवंबर 2024 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार करने तथा नाम विलोपन हेतु निर्धारित प्रपत्र में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त दावे-आपत्तियों की निराकरण पश्चात् 06 जनवरी 2025 को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here