Home Blog कांकेर में पत्रकारिता बचाओ आंदोलन का आयोजन 6 नवम्बर को

कांकेर में पत्रकारिता बचाओ आंदोलन का आयोजन 6 नवम्बर को

0

Save Journalism Movement organized in Kanker on 6th November

कांकेर । पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार कमल शुक्ला के साथ दीपावली की रात आगजनी की घटना की शिकायत लेकर कांकेर थाने पहुंचने पर थाने में मारपीट की घटना के विरोध में जिला मुख्यालय के समस्त पत्रकार साथियों के द्वारा 4 नवम्बर को शाम 6 बजे कांकेर रेस्ट हाउस में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी जिसमें सभी पत्रकार साथियों की सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त घटना के विरोध में बस्तर संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन कांकेर जिला मुख्यालय में 6 नवम्बर दिन बुधवार को कांकेर कलेक्ट्रेड रोड अम्बेडकर स्टेच्यू के सामने 12 बजे किया जाना तय किया गया । सभी बस्तर संभाग के पत्रकार साथियों को सादर आव्हान किया जाता है कि इस घटना के विरोध व राज्य में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में इस पत्रकारिता बचाओ आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इस आंदोलन को ताकत देने सभी पत्रकारो को सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने अपील किया गया है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here