Home Blog जनसंपर्क विभाग के स्टाल में आगंतुकों का लगा रहा तांता

जनसंपर्क विभाग के स्टाल में आगंतुकों का लगा रहा तांता

0

There was a long queue of visitors at the stall of Public Relations Department

छायाचित्र प्रदर्शनी में वितरित की गई जनमन पत्रिका और उदित छत्तीसगढ़ की लिफलेट
राज्योत्सव 2024

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर / छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 24वें वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय राज्योत्सव 2024 का आयोजन आज किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग और विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम शामिल हुए। नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के क्रीड़ा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई थी, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद श्री नाग द्वारा फीता काटकर किया गया।
उक्त प्रदर्शनी का सभी अतिथियों ने अवलोकन किया और मुक्तकंठ से सराहना भी की। इस दौरान सभी अतिथियों को जनमन पत्रिका और उदित छत्तीसगढ़ नामक ब्रोशर भेंट किया गया। इसके अलावा राज्योत्सव में आए नगरवासियों ने जनसंपर्क विभाग की छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा निःशुल्क प्रचार सामग्री प्राप्त की। उन्होंने जनमन पत्रिका और उदित छत्तीसगढ़ को काफी उपयोगी बताया। देर रात तक आयोजित प्रदर्शनी को देखने लोगों का तांता लगा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here