42 applications were received in the block level public problem resolution camp in Chanwad
उत्तर बस्तर कांकेर 06 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम चंवाड़ में आज ब्लॉक स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां पर कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। जनपद पंचायत के सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान के लिए जिला एवं जनपद स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम चंवाड़ में आयोजित शिविर में मुख्य रूप से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 14, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 11 तथा समाज कल्याण विभाग के 05 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका यथासंभव निराकरण किया गया।
Ro.No - 13672/156




