Home Blog सहस्तबाहू अर्जुन जयंती पटोद में धूमधाम से मनाया गया विधायक आशाराम नेताम

सहस्तबाहू अर्जुन जयंती पटोद में धूमधाम से मनाया गया विधायक आशाराम नेताम

0

Sahastbahu Arjun Jayanti was celebrated with great pomp in Patod by MLA Asaram Netam

कांकेर —ग्राम पटोद के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में ब्लाक कलार समाज का ईष्ट देव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम कलार समाज के युवती व महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो ग्राम भ्रमण करते कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस बीच जोरों से जयकारा लगाते रहे। कार्यक्रम के अंत में महाआरती हुई। इष्ट देव के छाया चित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया तत्पश्चात अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल मे दीप धूप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि भगवान सहस्त्र बाहु अर्जुन और माता बहादुर कलारिन का इतिहास बहुत ही गौरवशाली है कलार समाज आर्थिक समाजिक और राजनीतिक दृष्टि से मजबूत हैं। समाज के पदाधिकारियों ने भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन और माता बहादुर कलारिन की इतिहास बताए कि हिन्दू धर्म मे बिष्णु के मानस प्रपुत्र तथा सुदर्शन के अवतार और धन और खोए हुवे कीर्ति बल के देवता है।पुराणों के अनुसार उन्होंने सात महादीपों एवं ब्रम्हांड पर विजय प्राप्त कर धर्म पूर्वक 85 हजार वर्षों तक शाशन किया। त्रेतायुग में रावण से भी एक शक्तिशाली राजा था जिसका नाम था सहस्त्रबाहु उसकी राजधानी महिष्मति नगरी थी जो नर्मदा नदी के तट बर बसी थी। समाज के मेघावी छात्र छात्राओं को अतिथियों के हाथों से सम्मान किया गया कलस सजाओ प्रतियोगिता एवं बच्चों के द्वारा मनमोहक संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुति दी गई इस अवसर पर भारी संख्या में समाज जन उपस्थित थे

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here