
सीसी रोड की गुणवत्ता और आवास में लगाई जा रही सामानों की क्वालिटी को देखकर लगाया जा सकता है ठेकेदार द्वारा की गई भ्रष्टाचार की अंदाजा
सक्ती/जैजैपुर।- नगर पंचायत जैजैपुर में सीसी रोड का निर्माण कार्य किया गया है। इसमें ठेकेदार द्वारा जमकर अनियमितता बरती गई है। बनने के बाद ही सीसी रोड में दरारें आने लगी है।
नगर पंचायत जैजैपुर के आईटीआई कालेज से जज के लिए बन रहे स्टाफ क्वार्टर तक सीसी रोड का निर्माण हुआ है। जिसमें ठेकेदार ने जमकर अनियमितता बरती है। जो किसी से छिपी नही है। सीसी रोड बनने के सप्ताह भर बाद रोड में जगह-जगह से दरार पड़ने लगी है। रोड में पानी तराई नहीं होने से रोड उखड़ने लगी है। इस प्रकार के गुणवत्ताहिन निर्माण कार्य से मोहल्ले के लोगो में आक्रोश है। सीसी रोड निर्माण में मानक को दरकिनार कर किया गया है। जिससे अब सड़क में दरारें पड़ने लगी है। लोगो को अच्छी सुविधा मुहैय्या कराने सरकार द्वारा नगर के विकास कार्यो के लिए करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाया जा रहा है मगर जिम्मेदार स्थानीय अधिकारियों की लापरवाही से नगर में हो रहे विकास कार्य में जमकर अनियमितता की जा रही है। सड़क बनने पर लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें आवागमन में सुविधा होगी मगर अभी से सड़क का यह हाल है तो आने वाले दिनों में क्या होगा समझा जा सकता है।
बिना वाइब्रेटर चलाये कर दी ढलाई
सीसी रोड निर्माण के पहले जमीन में पालीथिन बिछाई जाती है। निर्धारित अनुपात में सीमेंट रेत गिट्टी का मिश्रण कर ढलाई की जाती है। इसके बाद उसे समतल करने के लिए वाइब्रेटर मशीन चलाया जाता है। मगर यहां बिना पालीथिन बिछाए ढलाई कर दी गई है। वहीं पर्याप्त मात्रा में सीमेंट भी नहीं मिलाया गया है। ऐसे में सड़क की मजबूती कम है।औऱ पानी तराई भी नही किया जा रहा है।
ठेकेदार द्वारा घटिया दरवाजा खिड़की का किया इस्तेमाल
ठेकेदार द्वारा न्यायलयीन कर्मचारियों के स्टाफ के लिए बन रहे भवन में जमकर ठेकेदार द्वारा अनियमितता बरती जा रही है। ठेकेदार द्वारा खिड़की एवं दरवाजा को जंक लगा हुआ इस्तेमाल कर रहा है।अब देखना होगा कि कांग्रेस सरकार में कोई कार्रवाई नही होता था भाजपा की सरकार बनने के बाद ठेकेदार एवं इंजीनियर के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है?
जज एवं उनके स्टाफ के लिए बन रहे सीसी रोड एवं स्टाफ क्वार्टर में ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है जमकर भ्रष्टाचार
नगर पंचायत जैजैपुर में जज एवं कर्मचारियों के लिए बन रहे सीसी रोड एवं क्वार्टर में ठेकेदार द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है ठेकेदार एवं इंजीनियर को जज से भी कोई डर नही है।ठेकेदार एवं इंजीनियर के हौसले इतने बुलन्द हो गए हैं कि जज एवं स्टाफ क्वार्टर में भी जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि ठेकेदार के हौसले कितने बुलंद हैं।



