Home Blog बस्तर ओलंपिक 2024…..ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

बस्तर ओलंपिक 2024…..ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ

0

Bastar Olympics 2024…..Block level competitions started

उत्तर बस्तर कांकेर, 12 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत आज ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आगाज़ आज हुआ। इसी क्रम में कांकेर विकासखंड के ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
पंडित विष्णु प्रसाद शर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविंदपुर के खेल मैदान में हुआ। यह आयोजन आज से 15 नवंबर तक चलेगा।
इस अवसर पर जिले के कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर संभाग के खिलाड़ियों में खेल की उत्कृष्ट प्रतिभा छिपी हुई है और यदि उन्हें उचित अवसर एवं प्रशिक्षण मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित सभी खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आग्रह किया। कलेक्टर ने यह भी बताया कि आने वाले महीनों में यहां एथलेटिक ट्रैक का निर्माण शुरू होगा, जिसकी शासन द्वारा स्वीकृति दी जा चुकी है। इसके अलावा एक सिंथेटिक फुटबॉल ट्रैक भी आगामी एक वर्ष के भीतर तैयार हो जाएगा।कलेक्टर ने यह भी कहा कि यदि किसी खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय या अंतराष्ट्रीय स्तर पर होता है तो उसकी ट्रेनिंग व व्यय का वहन जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला ने सभी खिलाड़ियों को अपनी क्षमता का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टीम स्पिरिट के साथ प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने की बात कही। उल्लेखनीय है कि जिले में बस्तर ओलंपिक के तहत कुल 13,667 आवेदन पंजीकृत हैं, जिनमें विकासखंड अंतागढ़ में 1464, कांकेर में 2484, कोयलीबेड़ा में 2112, चारामा में 2033, दुर्गूकोंदल में 1714, नरहरपुर में 1927 और भानुप्रतापपुर में 1933 खिलाड़ी सम्मिलित हैं।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिभागी युवक युवतियों के लिए पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने मैदान में जाकर खिलाड़ियों के साथ सेल्फी खिंचवाई और ट्रैक पर जाकर बच्चों से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के शुभारंभ अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री रामचरण कोर्राम, सदस्य श्री ईश्वर कावड़े, गोविंदपुर के सरपंच, एसडीएम कांकेर अशोक मार्बल, जनपद सीईओ और खेल अधिकारी संजय जैन उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here