5 absconding accused of the gang who extracted secret wealth through black magic and sorcery have been arrested
थाना बांदे दिनांक 13/11/24
प्रार्थी लक्ष्मण मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत मरोड़ा के घर 1 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र के कुछ लोग आए और उन्हें बोले कि उनके घर में सोना आदि गुप्त धन गड़ा हुआ है जिसे वे लोग तंत्र मंत्र व दिव्य शक्ति के माध्यम से निकाल सकते है यदि गड़ा हुआ पुराना धन नहीं निकालोगे तो आपके घर में आकस्मिक मृत्यु होगी । गड़ा धन निकालने के लिए तंत्र मंत्र जादू टोना करने के नाम पर 7 आरोपियों परवीन सेगर,अरविंद सेगर , बंडू शिंदे,युवराज शिंदे,हीरालाल जगताब, रामकृष्ण झाड़ेकर,साहेबराव सेगर सभी निवासी जिला यवतमाल महाराष्ट्र ने प्रार्थी लक्ष्मण मंडावी से 7 लाख रुपए की ठगी की । प्रार्थी लक्ष्मण मंडावी की रिपोर्ट पर थाना बांदे में अपराध क्रमांक 73/2024 धारा 448,420,147 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपियों की पतासजी की जा रही थी। पूर्व में बांदे पुलिस टीम मामले के दो आरोपियों बंडू शिंदे और हीरालाल जगताब को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की थी जबकि 5 आरोपीगण फरार चल रहे थे जिनकी सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी। श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई के एलेसेला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर डा प्रशांत शुक्ला ,पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर श्री रवि कुजूर ,थाना प्रभारी बांदे श्री जितेंद्र साहू के मार्गदर्शन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना बांदे से टीम महाराष्ट्र भेजी गई थी । चंद्रपुर महाराष्ट्र से आज दिनांक 13/112024 को शेष 5 फरार आरोपियान साहेबराव सेगर,परवीन सेगर,अरविंद सेगर,युवराज शिंदे और रामकृष्ण झाड़ेकर की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड में पेश किया गया। आरोपियों से तंत्र मंत्र के साहित्य ,ज्योतिष की किताबें ,पंचांग,ताबीज, अंगूठी , नग पत्थर,कुकर और हारमोनियम बनाने का सामान ,पूजा पाठ की सामग्री आदि वस्तुएं बरामद की गई है । इन आरोपियों की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र कुर्रे , उ.नि. देवनारायण बंजारे ,आरक्षक भोलाराम ठाकुर,यशवंत मंडावी, जुरू सलाम की सराहनीय भूमिका रही है ।




