पुसौर
पुसौर तहसील क्षेत्र के सेवा सहकारी समिति तेतला के अधीनस्थ इस वर्श ग्राम सुर्री में उप धान खरीदी केन्द्र की स्थापना की गई है जहां धान खरीदी का कार्य प्रारंभ हुआ है इस ग्राम के आसपास के 3 ग्राम किसान 95 किसानों ने अब तक 4392 क्विंटल धान बिक्री कर चुके हैं। उक्त केन्द्र के समीपवर्ती ग्राम कर्राजोर, सारसमाल सहित अन्य ग्राम है जो उक्त केन्द्र में किसान अपनी धान बिक्री करने आते हैं। इसके पूर्व उक्त किसानों को तेतला लेकर जाना पडता था जो कोडातराई होकर जाते थे जिससे इन्हें मार्गव्यय के साथ साथ अन्य परेषानीयों का सामना करना पडता था। उक्त केन्द्र में तेतला सोसायटी के सहायक समिति प्रबंधक जयदेव प्रधान के व्यवस्था में धान खरीदी का कार्य जारी है।



