District level competitions to be organized from 21 to 23 November….Bastar Olympics-2024
उत्तर बस्तर कांकेर, 19 नवम्बर 2024/ जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 21 नवम्बर से 23 नवम्बर 2024 तक आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि उक्त तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के सभी सात विकासखण्ड के लगभग 03 हजार महिला एवं पुरूष प्रतिभागी सम्मिलित होकर विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी प्रतियोगिताएं का आयोजन शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में सम्पन्न होगी। जिला स्तरीय ओलम्पिक प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेण्डी और भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत धु्रव, उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला एवं नगरपालिका परिषद कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर उपस्थित रहेंगी।
खेल अधिकारी ने बताया कि प्रतियोगिता के शुभारंभ दिवस गुरूवार 21 नवम्बर को जूनियर बालक-बालिका 14 से 17 वर्ष आयु वर्ग तथा 22 एवं 23 नवम्बर 2024 को सीनियर वर्ग महिला-पुरुष 17 वर्ष व उससे अधिक का जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन खेलों मेंएथलेटिक्स 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस 4ग100, गोला फंेक, तवा फेंक, ऊंची कूद, लम्बी कूद सम्मिलित हैं। इसी तरह तीरदांजी, 30 एवं 50 मीटर, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, व्हालीबॉल, वेटलिफ्टिंग, हॉकी एवं रस्साकसी (महिला सीनियर वर्ग) जैसे कुल 11 खेल आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इनमें जिले के सभी सातों विकासखण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त बालक-बालिका एवं महिला-पुरुष के लगभग 3000 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी संभाग स्तरीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे।


