Home Blog कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं रक्तदान का विशाल शिविर

कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं रक्तदान का विशाल शिविर

0

A massive camp for artificial organ transplant and blood donation

सरसीवा – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरसीवा में मारवाड़ी युवा मंच शाखा सरसीवा के तत्वाधान एवं श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से स्मृति भवन में आज निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर एवं रक्तदान का शिविर आयोजन किया गया जिसमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले ही नहीं बल्कि दूसरे जिले से भी दिव्यागजन भारी संख्या में पहुंचे हुए थे जहां मारवाड़ी युवा मंच शाखा रांची से पहुंचे डॉक्टरों ने हाथ पैर से विकलांग दिव्यागजनों का नाप लिया गया इसके बाद कृत्रिमअंग तैयार कर दिव्यागजनों को वितरण किया जाएगा आपको बता दे यह शिविर 25 नवंबर तक चलेगा ।

Ro.No - 13672/156

वही शिविर में आए दिव्यागजनों ने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच शाखा सरसीवा की यह पहल अच्छी है गरीब दिव्यांग पैसे नहीं होने के कारण कृत्रिमअंग नहीं लगवा पाते है आज ये जो निःशुल्क शिविर के माध्यम से दिव्यागों को कृतिमांग दिया जा रहा है बहुत अच्छा है आज इस शिविर के माध्यम से बैसाखी और छड़ी का भी वितरण किया गया है
वही शिविर के आयोजनकर्ताओं ने बताया कि हमारे मारवाड़ी युवा मंच शाखा सरसीवा द्वारा प्रतिवर्ष कई प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में आज निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के ही नहीं बल्कि दूसरे जिले के दिव्यागजन भारी संख्या में इस इस निशुल्क शिविर का लाभ लेने पहुंचे हुए थे समाचार लिमहे जाने तक 80 लोगो का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका था वही दूसरी ओर सरायपाली चौक शिव मंदिर के पास विशाल रक्तदान शिबिर का आयोजन किया गया जो कि सामाजिक सेवा है शिविर में भारी संख्या में लोगो ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया रायपुर से आये डॉक्टरों और सर्व सुविधा युक्त मोबाइल यूनिट ने रजतदन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया

शिविर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला कुल 63 यूनिट रक्तदान किया गया जो क्षेत्र की जरूरतमन्दों के लिए बड़ी मदद साबित होगा
रक्तदाताओं के उत्साह को प्रोत्साहित करने के लिए जाग्रति शाखा ने सभी को प्रशस्ति पत्र भेट किये इस आयेजन से न केवल रक्तदान का महत्व उजागर हुआ बलिक समाज सेवा के प्रति लोगो की जागरूकता भी बढ़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here