Home छत्तीसगढ़ रोशन पटेल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

रोशन पटेल निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

0

Roshan Patel elected president unopposed

रायगढ़ । आज वर्तमान समय में किसी भी चुनाव में , चाहे वो छोटे स्तर का चुनाव हो या बड़े स्तर का, काफी संघर्ष देखने को मिलता है । ऐसे में किसी चुनाव में किसी का सर्वसम्मति से चुना जाना एक सुखद और यादगार अनुभव बन जाता है । ऐसी ही एक मिसाल सामने आई है जिसमें जनपद पंचायत सचिव संघ, रायगढ़ के ब्लाक अध्यक्ष पद पर रोशन पटेल पिता लक्ष्मी प्रसाद पटेल को ब्लाक के सभी सचिवों द्वारा निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।आपको बता दें कि पूर्व में रायगढ़ जनपद पंचायत सचिव संघ के सदस्यों के बीच चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी थी, जिसमें प्यारे लाल पटेल, हीरालाल चौधरी, राजेंद्र पटेल के नामों की खूब चर्चा थी। पर बाद में सभी सचिवों द्वारा आपसी बैठक में रायगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय में सोमवार को चुनाव न कराने पर सहमति हुई और सर्वसम्मति से रोशन पटेल को रायगढ़ सचिव संघ का ब्लाक अध्यक्ष चुन लिया गया। रोशन के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर 74 सचिवों ने अपनी सहमति जताई। सचिव संघ के इस निर्वाचन कार्य को सुभाष प्रधान, अलेख शर्मा, मिथिलेश साहू ने संपन्न कराया। इस निर्वाचन को लेकर लोगों में चर्चा हो रही है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here