Home Blog पूर्व मंत्री स्वर्गीय चनेश राम राठिया जी के स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता...

पूर्व मंत्री स्वर्गीय चनेश राम राठिया जी के स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

0

Cricket competition inaugurated in memory of former minister late Chanesh Ram Rathia ji

धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में 03 दिसंबर से पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चनेश राम राठिया जी के स्मृति में पंचायत स्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन धरमजयगढ़ के तहसीलदार भोजराम डहरिया के हाथों से शुभारम्भ हुआ। आयोजक राईजिंग स्टार के सक्रिय सदस्य पंजक ने टूर्नामेंट के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट 03 दिसंबर को तहसीलदार भोजराम डहरिया के हाथों से हुआ। यह टूर्नामेंट लगभग 13 दिनों तक चलेगी। शुरुआती कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के साथ साथ भाजपा और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। इस टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र में उत्साह बना हुआ हैं। टूर्नामेंट में अनुमानित 50 टीमें भाग ले सकती हैं। समापन तिथि अभी तय नहीं की गई हैं। विशेष बात यह हैं कि कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री स्वर्गीय श्री चनेश राम राठिया के तस्वीरों पर विधिवत आर्ती और पूजा अर्चना कर शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ऋतुराज सिंह ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष पुनीत कुमार राठिया,युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर साहू, संतोष प्रधान,भवानी सोनी, कनिजा बेगम, सुरेश किस्पोट्टा, भाजपा से नगर पंचायत उपाध्यक्ष टारजन भारती,पार्षद विजय अग्रवाल,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष यूसुफ़ छाया,अखिलेश जेकब, राफेल टोप्पो, जय कुमार यादव, हुडदा नंद यादव, भंवरखोल जनपद पंचायत सदस्य गणेश राठिया, शिवशंकर पांडे, जगन्नाथ गुप्ता, संजय अग्रवाल,जोगिंदर एक्का, असलम खान, संतोष पांडे जैसे तमाम बड़े चेहरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में काफी भीड़ नजर आई और क्षेत्र में राइजिंग स्टार धरमजयगढ़ कमिटी की काफी प्रशंसा हो रही हैं। यह टूर्नामेंट खेल भावना का अच्छा उदाहरण हैं। जिसमें कई टीमें मिलकर इस टूर्नामेंट को सफल बनायेगी। कुछ टीमों की हार होगी तो कुछ टीमों की जीत पर हारजीत अलग बात हैं सभी खिलाड़ी खेल भावनाओ के साथ समिति के सभी नियमों का पालन करते हुए खेले। जो टीमें हार जाती है वे उदास और हतास न हो खेल का नियम हैं एक को जितना और दूसरे को हारना पड़ता हैं।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here