An encounter took place between Naxalites and DRG & BSF security forces in the forests of Kaknar village, Kurkunj of Koylibeda police station.
◼️ घटना स्थल से सुरक्षा बलों ने एक 12 बोर बंदूक सहित भारी मात्रा में अन्य नक्सल सामाग्री किया बरामद।
◼️ नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर सुरक्षा बलों की पार्टी विशेष नक्सली विरोधी अभियान हेतु रवाना हुए थे।
◼️ कांकेर DRG के साथ BSF के जवानों की संयुक्त कार्यवाही।
जिला कांकेर में श्री सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), श्री अमित कांबले , उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज कांकेर , उप महानिरीक्षक BSF विपुल मोहन बाला के मार्ग-दर्षन एवं श्री इंदिरा कल्याण एलेसला , पुलिस अधीक्षक जिला कांकेर के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर दिनांक जिला बल DRG एवं BSF की 47वी एवं 94वीं वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सल गस्त सर्चिंग हेतु थाना कोयलीबेडा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम काकनार, कुरकुंज, गुमचुर व आस -पास जंगल क्षेत्र मे रवाना हुये थे कि दिनांक 05.12.2024 को सुबह लगभग 10:00 बजे ग्राम कुरकुंज के जंगल में सशस्त्र नक्सली एवं रावघाट एरिया कमेटी के नक्सलियों के द्वारा पूर्व से घात लगाकर सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से अंधाधुनध फायरिंग करने लगे। जिस पर सुरक्षा बलों द्वारा भी आत्मसुरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया, दोनो ओर से लगभग 20-25 मिनट तक फायरिंग चला। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर नक्सली जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग गए। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल का सर्च करने पर मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों द्वारा छुपाकर कर रखे भारी मात्रा में विस्फोटक व अन्य नक्सली सामाग्रियां बरामद किया गया।
सर्चिंग के दौरान माओवादी द्वारा छोड़ा गया एक 12 बोर बंदूक एवं मैगज़ीन भी बरामद किया गया घटना मे सभी जवान सुरक्षित है,इसके पहले दिनांक 4 dec ko इसी अभियान में नक्सलियों का एक पुराना डेरा भी जवानों द्वारा नष्ट किया गया था।बाद सभी पार्टी अभियान करते हुए सुरक्षित कैम्प वापस आयीं |
नक्सलियों के बरामद सामाग्रियों का विवरण—
1. 12 बोर बंदूक —01 नग
2. 12 बोर कारतूस – 09 नग
3. 5.56 mm इंसास मैगज़ीन (लोहा) का – 01 नग
4. नक्सली वर्दी –03 नग
5. नक्सली साहित्य – 10 नग
6. मैगज़ीन पोच –02 नग
7. सोलर प्लेट –01 नग
8. पिट्ठू बैग –03 नग
9. जूता – 01 जोड़ी
10. चप्पल –01 जोड़ी
11. बैटरी – 03 नग
12. बेल्ट –01 नग
13. कंबल –02 नग
14. बैंक जमा पर्ची –02 नग
15. डेडोनेटर –04 नग
16. नक्सली फोटो –13 नग
17. चाकू –01 नग
18. प्रिंटर – 01 नग
19. मेमोरी कार्ड – 01 नग



