Home Blog आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

0

Financial aid amount approved

उत्तर बस्तर कांकेर 09 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने और नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने के तीन प्रकरण में उनके निकटतम परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। तहसील पखांजूर के ग्राम पी.व्ही. 72 चन्दनपुर निवासी 21 वर्षीय आशा राय की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनके निकटतम आश्रित कुमुद राय तथा श्रीमती माया राय को संयुक्त रूप से चार लाख रूपये की आर्थिक स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बांदे तहसील के ग्राम कन्दाड़ी के 01 वर्षीय कुमारी त्रिषा की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर उनकी माता-पिता श्री सुकलूराम और श्रीमती श्यामवती और कोयलीबेड़ा तहसील के ग्राम तुरसानी निवासी 60 वर्षीय धनीराम गावड़े की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुकवारी गावड़े को चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here