Police arrested the Maoist involved in the murder of former Sarpanch Kader Sukhram Avalam within 72 hours
बीजापुर@पुलिस के प्रेस विज्ञप्ति जानकार मुताबिक जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत दिनांक 08 दिसंबर 2024 को डीआरजी बीजापुर एवं थाना नैमेड़ की संयुक्त टीम मोसला – दुरधा की ओर एरिया डॉमिनेशन अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सूचना के आधार पर मोसला – दुरधा के जंगल से दिनांक 05 दिसम्बर 2024 को कडेर के भूतपूर्व सरपंच सुखराम अवलम की हत्या में शामिल 01 लाख के ईनामी मोसला – जनताना सरकार अध्यक्ष सन्नू कोरसा ऊर्फ गुट्टा पिता सोमारू उम्र 45 वर्ष जाति मुरिया निवासी तालाबपारा मोसला थाना नैमेड़ एंव जनमिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमाण्डर पण्डरू उरसा पिता आयतु उम्र 35 वर्ष निवासी सरपंचपारा मोसला थाना नैमेड़ को पकड़ा गया ।
पकड़े गये माओवादियों से घटना में शामिल अन्य माओवादियों के सबंध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिस पर घटना में शामिल अन्य माओवादियों की पता तलाश की जा रही है। पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना नैमेड़ में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।



