The changing picture of Bijapur with the Niyad Nellnar scheme
वनांचल के सुदूर गांवों में शासकीय योजनाओं का हो रहा है समुचित क्रियान्वयन
बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला- ग्राम पंचायत कोण्डापल्ली के 160 कार्डधारी एंव भट्टीगुडा के कार्डधारियों को उनके मूल पंचायत में राशन पहुचाकर वितरण प्रारंभ किया गया। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देश पर राहत शिविरों में संचालित उचित मूल्य दुकानों को मूल पंचायत में संचालन के तहत् जिले के धुर माओवाद प्रभावित क्षेत्र उसूर के ग्राम पंचायत कोण्डापल्ली में विगत 25 वर्षों से अन्यत्र संचालित राशन दुकान को मूल पंचायत में संचालित कर कार्डधारी उपभोक्ताओं को राशन का वितरण किया जा रहा है। पहले सडक मार्ग की सुविधा नही हाने से कार्डधारियों को पैदल 20 से 25 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। लेकिन नियद नेल्लानार योजना के तहत् नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ शासन की अति महत्वपूर्ण योजना पीडीएस का लाभ अब उनके गांव में मिल रहा है। कोण्डापल्ली के मूल पंचायत में आजादी के बाद पहली बार राशन मिलना संभव हो पाया।प्रशासन के त्वरित पहल पर उचित मूल्य दुकान भवन, पंचायत भवन निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है। वर्तमान में कंटेनर में राशन भंडारण कर वितरण प्रारंभ कर दिया गया है।
कलेक्टर संबित मिश्रा ने पदस्थापना के पश्चात् ऐसे गांव जो 3 किलोमीटर की दूरी पर हो एवं कार्डधारियों को राशन लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है एसे स्थानों का चिन्हाकंन कर नवीन दुकान खोलने के निर्देश के परिपालन में खाद्य विभाग द्वारा अंदरूनी क्षेत्र के कुल 15 नवीन दुकान पुसकोंटा, पेरमपल्ली, एटेपाल, कोयाईटपाल, मुकरम, कोतापाल, अन्नारम, मीनूर, कांवडगाव, पालनार, पेदागेल्लूर, धरमारम, चुटवाही, पाकेला, यमपुर, जैसे अतिसंवेदनशील क्षेत्र में उचित मूल्य दुकान प्रारंभ कर ग्रामीणों को उनके मूल पंचायत से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन की त्वरित पहल पर उन ग्रामों में गोदाम निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया है। कार्डधारी उपभोक्ता एवं ग्रामीण मूल पंचायत से राशन मिलने से बहुत खुश है एवं 20 साल की समस्या से आजादी मिलने की बात कहते है एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते है।
नियद नेल्ल्लानर के तहत अरूदंनी क्षेत्रों में पात्र परिवारों को नवीन राशन कार्ड वितरण
धुर माओवाद प्रभावित क्षेत्र के अंदरूनी ग्रामों में जिला प्रशासन द्वारा शिविर लगाया जाकर बुनियादी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। इसी तारतम्य में नियद नेल्ल्लानर के तहत् अदरूंनी ग्राम कांवडगाव, मुदवेंडी, डुमरीपालनार, कोरचोली, तोड़का, इडेनार, करका, दुगेली, हिरमागुण्डा, पोर्रोवाड़ा, पालनार, पेदागेल्लूर, धरमारम, चुटवाही, पाकेला, यमपुर, एवं कोंडापल्ली, भटटीगुड़ा, जीडपल्ली के ग्रामीणों का नवीन राशन कार्ड तैयार कर राशन सामग्री उपलब्ध कराया जा रहा है। नियद नेल्लानार योजना के तहत् अब तक 856 परिवारों का नवीन राशन कार्ड जारी कर वितरण किया गया है।



