Home Blog अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षार्थियों को कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षार्थियों को कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

0

*समाचार*

उत्तर बस्तर कांकेर 10 दिसंबर 2024/ जिला प्रशासन के द्वारा जिले के युवक-युवतियों को विभिन्न प्रतियोगी शारीरिक दक्षता परीक्षा भर्तियों अग्निवीर पुलिस बल फारेस्ट गार्ड, बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएससी की भर्तियों के पूर्व प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थियों को शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में प्रतिदिन प्रातः 06 से 08 बजे एवं शाम 05 से 07 बजे तक निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शारीरिक प्रशिक्षण में लगभग 250 युवक-युवतियों प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीलेशकुमार क्षीरसागर द्वारा अग्निवीर भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षार्थियों को रायगढ़ के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुमकमनाएं दीं। इस अवसर पर एसडीएम कांकेर, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला खेल अधिकारी सहित भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे।

Ro.No - 13759/40

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here