*नशे के विरुद्ध एमसीबी पुलिस की बडी कार्यवाही*
*केल्हारी पुलिस नें 2 आरोपी सहित परिवहन में प्रयुक्त कार को किया जप्त।**
*MCB से भगवान दास की रिपोर्ट*
एमसीबी। एमसीबी जिला में पुलिस को गांजा पकडने में बड़ी सफलता मिली है। जिले के केल्हारी थाना अंतर्गत 56 किलो अवैध गांजा के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, साथ ही गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन हुंडई की वरना गाड़ी को भी जप्त कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार 9 दिसम्बर 2024 को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की ग्राम माछीडांड का रहने वाला संदीप शर्मा अपने साथी राजू
कोरी निवासी गोच्छारा भैरहा, तहसील अजयगढ, थाना धरमपुर, जिला पन्ना मध्यप्रदेश के साथ
एक सफेद रंग की वरना कार क्र० MP04CL1030 की डिक्की में अवैध रूप से गांजा रखकर बेचने के लिये परिवहन करते हुए कठौतिया से केल्हारी की ओर जा रहे है।
उक्त सूचना से तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक एमसीबी चन्द्रमोहन सिंह के निर्देश पर अति.पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगांवकर और एसडीओपी मनेन्द्रगढ अलेक्सियुस टोप्पो के मार्गदर्शन में केल्हारी थाना प्रभारी उनि टिकेश्वर यादव के द्वारा थाना केल्हारी मे विशेष टीम गठित किया गया।
केल्हारी के गांव माछीडांड पुल के पास मेन रोड पर पुलिस द्वारा घेराबंदी किया गया। कुछ देर बाद एक सफेद रंग की कार आते दिखाई दी जिसे रोक कर देखा गया जिसपर दो व्यक्ति बैठे
मिले। दोनों से नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम राजू
कोरी उम्र 42 वर्ष निवासी गोच्छारा भैरहा,तहसील अजयगढ, थाना धरमपुर, जिला
पन्ना मध्यप्रदेश और संदीप शर्मा पिता रमेश प्रसाद शर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी माछीडांड थाना
केल्हारी, जिला एमसीबी छत्तीसगढ़ का रहने वाला बताया। जिस पर पुलिस नें धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के नियमो का पालन करते हुए आरोपीगण तथा कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के डिक्की के अंदर से तीन पीले रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर खाखी रंग के टेप से लपेटा हुआ अवैध गांजा प्रत्येक पैकेट एक एक किलो का कुल 56 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी कुल कीमत लगभग 5,60,000 रुपये और वरना कार क्र MP04CL1030 को जप्त कर लिया गया है। आरोपियो से
पुछताछ करने पर आरोपी राजू
कोरी उर्फ राजू कबीर पंथी के द्वारा अवैध गांजा को सुंदरगढ उडीसा से अजयगढ जिला पन्ना मध्यप्रदेश में खपाने के लिए ले जाना बताया गया। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है।
संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी केल्हारी उपनिरीक्षक टिकेश्वर यादव, सउनि कवलसाय, प्रधान आरक्षक ललित यादव, आरक्षक सुरेश तिग्गा, रमेश कुमार मिश्रा, संतोष ओरकेरा, मुरारी सिंह की
भूमिका रही।



