
राहुल गांधी का कृत्य अशोभनीय व निंदनीय =भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम
नारायणपुर : देश के उपराष्ट्रपति महामहिम जगदीप धनखड़ के अपमान के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जिला नारायणपुर द्वारा नगर के जयस्तंभ चौक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फुंका और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रुपसाय सलाम ने कहा की संसद से निलंबित विपक्षी सांसद संसद भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे उन्ही में से टीएमसी के एक सांसद कल्याण बेनर्जी ने उपराष्ट्रपति माननीय जगदीप धनखड की भददे व गंदे तरीके से नकल उतारी । कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहूल गांधी इस दौरान वीडियो बनाते रहे व उपराष्ट्रपति के अपमान में शामिल रहे जिसके कारण आज भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भारतीय जनता पार्टी नारायणपुर ने राहूल गांधी व टीएमसी सांसद का पूतला दहन किया। राहुल गांधी का ऐसा कृत्य अशोभनीय व निंदनीय जिसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बृजमोहन देवांगन, मरण शील,संतनाथ उसेंडी,प्रताप मंडावी, अख्तर अली,पंकज जैन, जैकी कश्यप, अविनाश देवांगन, तेजप्रकाश अंगीरा,प्रीतेश जैन, तेनसिंह सिसोदिया, शैलेष साहू, राजेंद्र प्रजापति नरेन्द्र दुग्गा, पप्पू कुरेशी, उज्जवल सोनी , रीता मंडल, प्रमिला प्रधान, केसर निषाद, अनीता कुरेटी, बबीता ठाकुर, भगवती हलधर, शांति ठाकुर आदि उपस्थित रहे ।



