Home छत्तीसगढ़ नक्सलियों ने अबूझमाड़ के सोनपुर मार्ग पर कुंदला एवं कोहकामेटा में सड़क...

नक्सलियों ने अबूझमाड़ के सोनपुर मार्ग पर कुंदला एवं कोहकामेटा में सड़क खोदकर गिराए पेड़,आवागमन बन्द

0

 

नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद की किये अपील

Ro.No - 13672/156

नारायणपुर : 22 दिसंबर को नक्सलियों ने भारत बंद बुलाया है। लेकिन उससे पहले नक्सली काफी सक्रिय है. बस्तर संभाग के अलग अलग जिलों में नक्सली उत्पात मचा रहे हैं. नारायणपुर में नक्सलियों ने फिर रोड जाम किया है. अबूझमाड़ सोनपुर और कुंदला कोहकामेटा मार्ग में नक्सलियों ने रोड जाम किया है. इसके लिए नक्सलियों ने सड़क खोदकर उसके आगे पेड़ काटकर गिराए हैं. जिससे दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रुक गई है. टू व्हीलर से लेकर यात्री बस और मालवाहकों को परेशानी उठानी पड़ रही है.
सोनपुर मार्ग में लंबे समय के बाद नक्सली उत्पात देखने को मिला है. नक्सलियों ने नारायणपुर सोनपुर मार्ग के कोडोली गांव के पास पेड़ काटकर और सड़क को खोदकर आवागमन बाधित किया. वहीं कुंदला से कोहकामेटा मार्ग के पुल के पास भी सड़क खोदा गया है. जिससे राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इलाके में आवाजाही प्रभावित होने से यात्री बस के पहिए भी थमे हैं.
बैनर पोस्टर के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश : नक्सलियों ने कई जगह मार्ग बाधित कर चेतावनी वाले बैनर पोस्टर भी चस्पा किए हैं. इन बैनर और पोस्टर्स में आसपास बम लगे होने की बात लिखी गई है. आपको बता दें कि बीते दिनों छोटेडोंगर के कोमल मांझी की हत्या की जिम्मेदारी भी नक्सलियों ने ली है. नक्सलियों ने कोमल मांझी पर आमदाई माइंस में पैसे खाने का आरोप लगाया था. इसी के साथ 22 दिसंबर को नक्सलियों ने भारत बंद का आह्वान किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here