Reservation of wards of Janpad Panchayats on 19th and reservation of wards of Gram Panchayats on 17th
उत्तर बस्तर कांकेर 13 दिसम्बर 2024/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 हेतु पंचायतों के पदाधिकारियों जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचायत अध्यक्षों का आरक्षण की कार्यवाही कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा 19 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में किया जाएगा। इसी प्रकार जिले के जनपद पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत सरपंच एवं पंच पदों ंके प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन/आरक्षण कलेक्टर श्री क्षीरसागर द्वारा संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में 17 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत कांकेर, चारामा, नरहरपुर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, दुर्गूकोंदल और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर द्वारा जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को संबंधित अनुभाग अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायतों के लिए प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त किया गया है।



