Play the game not with the feeling of winning or losing but with the spirit of sportsmanship #ArvindLahariya
खपरी बेलपान में सिद्ध बाबा योद्धा क्रिकेट क्लब के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए – कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया
मस्तूरी/ मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम-पंचायत खपरी बेलपान के स्व: गीताराम रजक की प्रथम स्मृति में सिद्ध बाबा योद्धा क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन आयोजन कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अरविंद लहरिया प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ कांग्रेस (अनु. जाति) दीपक बंजारे सरपंच हरदी गोबरी, हेतराम डांडे सरपंच कोकड़ी, कौशल जगत गौतम नायक गुलान सिंह बाली पटेल फिरत यादव राजकुमार पटेल एवन नेताम भगऊ पटेल रोहित ध्रुव प्रेमलाल डहरिया सिताराम ध्रुव मोहन सिंह रजक एवं क्रिकेट खिलाड़ी साथी गण एवं ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।
इस समापन अवसर पर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर खेल में हार जीत लगा रहता है खिलाड़ियों को हार से कभी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि नई ऊर्जा के साथ तैयारी करके आगे के प्रतियोगिता में प्रयास करना चाहिए जिससे आपको सफलता मिल सके अरविंद लहरिया ने खिलाड़ियों से अपील करते हुए कहा कि खेलों को हार जीत के भावना से नहीं बल्कि खेल की भावना से खेल खेलना चाहिए युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का जीवन में भी बहुत महत्व है इससे शारीरिक विकास भी होता है जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहता है खेल के क्षेत्र में भी हमारे देश के युवाओं ने कई मुकाम हासिल किए हैं जैसे सुनील गावस्कर सचिन तेंदुलकर वीरेंद्र सहवाग रोहित शर्मा विराट कोहली अनिल कुंबले तथा अन्य कई खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है आप लोग भी क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन करें।



