Home Blog सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में किया...

सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में किया गया प्रेस वार्ता का आयोजन

0

A press conference was organized in the district to mark the completion of one year of the government

नारायणपुर@मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में प्रेस वार्ता का आयोजन नया रेस्ट हाउस नारायणपुर में किया गया। कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्य सरकार के पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रेस वार्ता में विधायक श्री आशाराम नेताम ने प्रदेश में पिछले एक वर्ष में हुए विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी साझा की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार ने जनहित में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है। सबसे पहले 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत किए गए। सुशासन दिवस पर 13 लाख किसानों को दो साल के बकाया धान की बोनस राशि दी गई। 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं वितरण प्रणाली में सुधार करते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क चावल और अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजन से अब तक 10 किश्तों में 6 हजार 530 करोड़ रुपए की राशि भेजी जा चुकी है। प्रदेश के श्रद्धालुओं के श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या धाम श्रीराम लला दर्शन येजना के तहत अब तक 20 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन का लाभ मिल चुका है। विधायक श्री नेताम ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। पिछले एक वर्ष के दौरान प्रदेश में नक्सलवाद का तेजी से उन्मूलन किया गया है। सरकार ने दो साल में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में 213 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। करीब 1750 नक्सलियों को या तो आत्मसमर्पण करने पर मजबूर किया गया है, या फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी एक बड़ी कामयाबी यह भी है कि हम नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से बस्तर के अंदरूनी गांव तक लोकतंत्र और विकास की किरणों को पहुंचाने में सफल हुए हैं। हमने नक्सल क्षेत्रों में बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू कराया है। बस्तर में बस्तर ओलंपिक का आयोजन करके हमने वहां के युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा है।
प्रेस वार्ता कार्यक्रम में सर्वआदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, जनपद सदस्य प्रताप मण्डावी, गौतम एस गोलछा, जैकी कश्यप, जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री बिपिन मांझी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत वासु जैन, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित थे।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here