Awareness program organized regarding fire safety measures in Maternity and Child Hospital
रायगढ़ / जिले के मातृ एवं शिशु अस्पताल में अग्निशमक एवं सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पतालों में अग्निसुरक्षा उपायों के बारें में व्यापक जागरूकता पैदा करना है। कार्यक्रम में अस्पताल के सभी स्टॉफ को आग की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया करनी है, इस बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर मातृ एवं शिशु अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक अग्रवाल,डॉ.आशीषन मिंज डॉ.नेहा पटेल, फायर ऑफिसर अनिल वैद्य, विपिन कुमार खलखो, प्रमोद कुमार जोगी, सुमित कुमार केसरवानी, फायर स्टाफ टीम के द्वारा आग की संपूर्ण जानकारी और डेमो के माध्यम से आग बुझाने की प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी घटना से बचने के लिये सभी हितधारकों की भागीदारी के साथ बड़े पैमाने पर किया जा सकता है। सभी अस्पतालों में सक्रिय अग्निशमक तंत्र पर जोर दिया। उन्होंने किसी भी घटना के मामले में किए जाने वाले उपायों को विस्तार से सूचीबद्ध किया और कहा किसी भी प्रणाली को तैयार करने के लिये पहले से प्रशिक्षित किया जाना चाहिए एवं ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिये हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में समस्त मातृ एवं शिशु अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी की उपस्थिति रही।



