Training is being given to horticulture friends under Chirag project
उत्तर बस्तर कांकेर 19 दिसंबर 2024/ चिराग परियोजना अंतर्गत जिले के विकासखण्ड नरहरपुर के 40 एवं चारामा के 40 इस प्रकार 80 उद्यानिकी मित्रों को प्रथम चरण का पांच दिवसीय 23 दिसम्बर तक आवासीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र सिंगारभाट कांकेर में दिया जा रहा है। सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान उद्यानिकी मित्रों को न्यूट्रीशन, सपोर्टिव एण्ड रिसिलिएंट हॉर्टिकल्चर के विषय में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा पोषण बाड़ी, जैविक खेती, सूक्ष्म सिंचाई, नर्सरी प्रबंधन, बीजोपचार एवं उद्यानिकी फसलों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Ro.No - 13759/40




