Home Blog कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना – राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह 21 दिसंबर...

कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना – राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह 21 दिसंबर को , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे शामिल

0

Kayakalp Clean Hospital Scheme – State level award distribution ceremony on 21st December, Chief Minister Vishnu Dev Sai will participate

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 21 दिसंबर को शाम 6 बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में काया कल्प स्वच्छ अस्पताल योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव एवं विजय शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे।

Ro.No - 13672/156

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि समारोह में लोक सभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले की प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप सहित विधायकगण सर्वश्री राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब एवं इंद्रकुमार साहू उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here