Home Blog रेलवे स्टेशन कोरबा में प्रारंभ होगा प्री पेड बूथ

रेलवे स्टेशन कोरबा में प्रारंभ होगा प्री पेड बूथ

0

Pre-paid booth will be started at Korba railway station

उद्योग मंत्री 21 दिसम्बर को प्री पेड बूथ का शुभारंभ और सात वार्डों में 1.42 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

Ro.No - 13672/156

स्याहीमुड़ी और सीतामणी में भूमिपूजन कार्यक्रम

रायपुर / प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन शनिवार 21 दिसम्बर को कोरबा रेलवे स्टेशन परिसर में प्रीपेड बूथ का शुभारंभ और दो वार्डाे में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 1.42 करोड़ की लागत से सात वार्ड में होने वाले 12 विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक मंत्री श्री देवांगन दोपहर 2.30 बजे स्याहीमुड़ी दर्री, गांधी चौक के पास आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में चार वार्ड क्रमशः 43, 45, 46 और 50 में 75 लाख की लागत से होने वाले कार्यों का भूमि पूजन कर शिलापट्टी का अनावरण करेंगे। तत्पश्चात साढ़े तीन बजे आंबेडकर चौक अयोध्यापुरी में आयोजित गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद वे दोपहर साढ़े 4 बजे रेलवे स्टेशन कोरबा में प्री पेड बूथ का शुभारंभ करेंगे।

शाम 5 बजे सीतामणी में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में तीन वार्ड क्रमशः 05, 06 और 07 में कुल लागत 67 लाख के कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात विकास नगर कला मंच कुसमुंडा में श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा में सम्मिलित होंगे। इसके पश्चात् वैशाली नगर, कुसमुंडा में श्री सोहित राम यादव परिवार के दशगात्र कार्यक्रम में सम्मिलित होकर शोक संतृप्त परिवार से मुलाकात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here