Chief Secretary reviewed the Niyyad Nellnar scheme through VC, Collector gave information about the progress in the district
उत्तर बस्तर कांकेर, 21 दिसंबर 2024/ प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने बस्तर संभाग की महत्वाकांक्षी नियद नेल्लानार योजना की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आज दोपहर 12 बजे उक्त वर्चुअल बैठक में कलेक्टर श्री नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने शामिल होकर योजनांतर्गत अब तक जिले के कोयलीबेडा ब्लॉक के क्लस्टर ग्राम पानीडोबीर सहित अन्य सभी 07 ग्रामों में विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों और विभागीय गतिविधियों की एजेंडावार जानकारी दी। मुख्य सचिव श्री जैन ने वर्चुअल बैठक में नियद नेल्लानार ग्रामों में मुख्य सुविधाओं की स्थिति, योजना के तहत् शामिल क्षेत्र में दुधारू पशु प्रदाय करने की योजना के संबंध में कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।



