Know who is the person who earned Rs 650 crore in a month and how is he earning so much..
एक महीने में 650 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई, ये आंकड़ा सपना जरूर लगता है लेकिन ये सच है। रेखा झुनझुनवाला ने ये अविश्वसनीय रकम कमाई है. राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा ने 3 शेयरों से ये कमाई की. इन शेयरों ने 2023 में रेखा झुनझुनवाला को मल्टीबैगर रिटर्न दिया। हालांकि, उन्होंने सबसे ज्यादा कमाई टाइटन में अपनी 5.4 फीसदी हिस्सेदारी से की।
मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया जबरदस्त रिटर्न
मल्टीबैगर स्टॉक किसी भी कंपनी के इक्विटी शेयर होते हैं. यह अपनी लागत से कई गुना तक रिटर्न दे सकते हैं. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन लिस्टेड कंपनियों के शेयरहोल्डिंग स्ट्रक्चर के मुताबिक, झुनझुनवाला के पास 25 स्टॉक्स हैं. इनकी वैल्यू इस तिमाही में 14 फीसदी बढ़कर 39000 करोड़ रुपये हो चुकी है. सिर्फ ऐसी कंपनियों के बारे में जानकारी दी गई है, जिनमें उनकी हिस्सेदारी 1 फीसदी से ज्यादा हो.
टाटा मोटर्स डीवीआर के शेयर 138 प्रतिशत उछले
इस साल टाटा मोटर्स डीवीआर के शेयरों में 138 फीसदी का उछाल आया है. यह उनके पोर्टफोलियो में सबसे मजबूत प्रदर्शन करने वाला स्टॉक है। रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी में रेखा झुनझुनवाला की 1.92 फीसदी हिस्सेदारी है.
डीबी रियल्टी 108 फीसदी उछाला
निवेशक रेखा की डीबी रियल्टी (DB Realty) में 2 फीसदी हिस्सेदारी है इस कंपनी के शेयरों में 108 फीसदी का उछाल आया है. इस साल इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़क निर्माण कंपनी के शेयर लगभग दोगुने हो गए हैं.
टाइटन में झुनझुनवाला परिवार की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है
टाइटन में झुनझुनवाला परिवार की सबसे बड़ी हिस्सेदारी है, जहां उनकी हिस्सेदारी करीब 5.4 फीसदी है. इस साल टाइटन के शेयरों में 39 फीसदी का इजाफा हुआ और झुनझुनवाला परिवार की संपत्ति भी बढ़कर 17 हजार करोड़ रुपये हो गई. इस अरबपति ने मार्च से जून के बीच टाइटन में निवेश किया था.
रेखा झुनझुनवाला की टाटा मोटर्स में भी 1.6 फीसदी हिस्सेदारी
इसके अलावा रेखा झुनझुनवाला की टाटा मोटर्स में भी 1.6 फीसदी हिस्सेदारी है. इसकी मार्केट वैल्यू लगभग 3800 करोड़ रुपये है. कंपनी के स्टॉक इस साल 88 फीसदी उछले हैं. टाइटन और टाटा मोटर्स का स्वामित्व टाटा ग्रुप के पास है.
ये कंपनियां भी उनके पोर्टफोलियो में शामिल हैं
इसके अलावा रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में वीए टेक वाबैग, वॉकहार्ट, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज, नाज़ारा टेक्नोलॉजीज, करूर वैश्य बैंक और मेट्रो ब्रांड्स भी शामिल हैं।



