Raigarh। शहर के वार्ड नंबर 34 से पार्षद पद के लिए भारतीय जनता पार्टी से विवेक सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है। मालूम हो कि लोकप्रिय युवा नेता विवेक सिंह की उक्त वॉर्ड में अच्छी पकड़ है, साथ ही क्षेत्र के सैकड़ो परिवारों से घरेलु सम्बन्ध भी हैं । चुनावी जानकारों का मानना है कि विवेक सिंह को चुनाव में इसका फ़ायदा मिलेगा। विवेक सिंह क्षेत्र के जाने माने सामाजिक कार्यकर्त्ता हैं जो लम्बे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं । धार्मिक प्रवृत्ति के विवेक क्षेत्र में लगातार धार्मिक आयोजन भी करते रहते हैं। वार्ड निवासियों के हर सुख दुःख में शामिल होने वाले विवेक सिंह का मानवीय पहलू क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी स्वीकार्यता को रेखांकित करता है । आपको बता दें कि विवेक सिंह ने रायगढ़ विधायक और प्रदेश के वित्त मंत्री मंत्री ओपी चौधरी के समक्ष विधिवत भाजपा प्रवेश किया था।


