Home Blog सुशीला गोस्वामी वार्ड नंबर 35 के लिए सशक्त उमीदवार! 

सुशीला गोस्वामी वार्ड नंबर 35 के लिए सशक्त उमीदवार! 

0

 

 

Ro.No - 14097/148

Raigarh। वार्डो के आरक्षण तय होने के बाद अब चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। वार्ड पार्षद पद के लिए दावेदारी सामने आने लगी है तो वही क्षेत्र में योग्य एवं जिताऊ उमीदवारों की चर्चा होने लगी है। ऐसी ही चर्चा शहर के वार्ड नंबर 35 के लिए सुशीला गोस्वामी की हो रही है। वार्ड नंबर 35 की गलियों और चौराहों में ऐसी चर्चा हो रही है कि अगर सुशीला गोस्वामी को भारतीय जनता पार्टी अपना अधिकृत प्रत्याशी बनाती है तो वे निश्चित ही एक बड़े मार्जिन के साथ जीत दर्ज करेंगी। मालूम हो कि सुशीला गोस्वामी, भाजपा युवा नेता रामपुरी गोस्वामी की माता हैं । मधुर , मितभाषी , सरल , सहज और व्यवहार कुशल व्यक्तित्व की स्वामिनी सुशीला गोस्वामी वार्ड में काफी लोकप्रिय हैं । वहीं रामपुरी गोस्वामी की युवाओं में अच्छी खासी पैठ है । चुनावी जानकारों का मत है कि इसका फ़ायदा पार्टी को जरूर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here