District level public problem resolution camp in village Bulawand on 02 January
उत्तर बस्तर कांकेर 31 दिसंबर 2024/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 02 जनवरी 2025 को अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत भवन बुलावण्ड में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा। उक्त शिविर ग्राम पंचायत बुलावण्ड में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें अमोड़ी, जेठेगांव, मण्डागांव, कानागांव, बुलावण्ड, भैंसासुर, सुरेवाही, टेमरूपानी और मासबरस के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर ने उक्त शिविर में ब्लॉक स्तरीय एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।



