Home Blog प्रधानमंत्री आवास योजना : जिले के गरीब परिवारों का पक्के मकान का...

प्रधानमंत्री आवास योजना : जिले के गरीब परिवारों का पक्के मकान का सपना हो रहा पूरा

0

Pradhan Mantri Awas Yojana: The dream of a permanent house for the poor families of the district is being fulfilled

सफलता की कहानी

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 31 दिसंबर 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के जरूरतमंद गरीब परिवारों के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है और कच्चे घर में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल रही है। कांकेर विकासखण्ड के ग्राम दसपुर की निवासी श्रीमती जगिता बाई पटेल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ है। इस योजना के अंतर्गत सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में उनके स्वीकृत आवास का भूमिपूजन विधायक श्री आशाराम नेताम और कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर ने किया।
श्रीमती जगिता बाई ने इस खास अवसर पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है कि उनके घर की नींव के उद्घाटन अवसर पर स्वयं विधायक और कलेक्टर ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मिट्टी के कच्चे घर से निजात मिलना बेहद खुशी की बात है। यह सपना बहुत जल्द ही साकार होने वाला है। श्रीमती जगिता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके जीवन की सबसे बेशकीमती सौगात मिली है। उनके पति श्री सरजू पटेल ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here