Home कांकेर सीसीटीव्ही फुटेज से हुई अज्ञात शातिर चोर की पहचान

सीसीटीव्ही फुटेज से हुई अज्ञात शातिर चोर की पहचान

0

 

 दिनांक 29.12.24 मेडिकल स्टोर में हुये चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार।

Ro.No - 13672/156

 न्यू ईयर पार्टी करने के दौरान चोर को गिरफ्तार किया गया।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी विजय कुमार बुधवानी पिता स्व. श्री सहज राम बुधवानी उम्र 51 वर्ष सा. एकता नगर कांकेर का दिनांक 29.12.2024 को थाना उपस्थित आकर जबानी बताकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका शासकिय कोमल देव अस्पताल कांकेर के सामने लक्ष्मी मेडिकल के नाम से मेडिकल दुकान है दिनांक 25.12.2024 को इसके माताजी का देहांत हो जाने से करीब 03ः00 बजे दोपहर में यह अपने दुकान में ताला लगाकर अपने गांव चला गया। माता जी का मृत्यु कार्यक्रम उपरांत दिनोंक 29.12.2024 को सुबह करीब 08ः45 बजे अपने दुकान आया तो देखा दुकान के शटर का ताला टुटा हुआ था तब यह दुकान में चोरी होने की अंदेशा से दुकान का शटर उठाकर दुकान अंदर गया तो देखा दुकान के अंदर का सामान अस्त व्यस्त था दुकान के कांउटर में रखी नकदी रकम लगभग 26,000 रूपये नहीं था तब यह अपने दुकान में लगे सीसी टीव्ही कैमरा का फुटेज देखा तो दिनांक 29.12.2024 को करीब 01ः00 बजे दुकाने में कोई अज्ञात चोर दुकान के शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर चोरी कर रहा था। घटना के सबंध में प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्र.442/24 धारा-305,331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलेसेला (भा.पु.से.),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश सिन्हा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कांकेर श्री मोहसीन खान के मार्गदर्शन में थाना कंाकेर से टीम गठित कर संदेही आरोपी की सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर गहन पतासाजी कर पुलिस टीम के अथक प्रयास से अज्ञात आरोपी की पतासाजी दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी नंदलाल उर्फ नंदू कुंजाम को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ मेमोरण्डम कथन लेने पर आरोपी ने दिनाँक 29.12.2024 को प्रार्थी के मेडिकल दुकान में घुसकर नगदी 26,000 रूपये की चोरी करना एवं चोरी के पैसे से सेकंडहेंड सेमसंग कंपनी का मोबाईल खरीदना तथा 4890 रूपये पास में रखना व बाकी पैसे को खाने पीने में खर्च करना बताया जो आरोपी से सेमसंग मोबाईल एवं चोरी का 4890 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया जो आरोपी नंदलाल उर्फ नंदू कुजाम के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आज दिनाँक 01.01.2025 को समय सदर में गिरफ्तार किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के आदेशानुसार उप निरीक्षक राम कुमार साव, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कृषान, प्र.आर. कौशल साहू एवं थाना कंाकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक अरूण मंडावी, लक्ष्मीनारायण सोरी की अहम भूमिका रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here