Home Blog नववर्ष पर अघोर पंथियों ने किए गुरु दर्शन

नववर्ष पर अघोर पंथियों ने किए गुरु दर्शन

0

On New Year, Aghori followers had Guru Darshan

रायगढ़ :- नववर्ष पर आज अघोर पंथियों ने अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के संस्थापक बाबा प्रियदर्शी राम जी के दर्शन का लाभ लिया। आज प्रातः से ही आश्रम में गुरु दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। दर्शनार्थियों में महिला पुरुष बच्चे शामिल थे। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से प्रथम जनवरी पर बाबा प्रियदर्शी राम ने दिए संदेश में कहा मानव जीवन अनमोल है ।पीड़ित मानव की सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए बाबा प्रियदर्शी राम ने कहा नशे का परित्याग का संकल्प लेना है क्योंकि कई भी नशा मानव देह के लिए नुकसान देह है नशे का सेवन शरीर को खोखला करता है इसलिए युवाओं को नशे के परित्याग का संकल्प लेना है। आध्यात्मिक जीवन को कल्याण का मार्ग बताते हुए कहा परिवर्तित जीवन शैली से बीमारियां बढ़ रही है इसलिए युग मय जीवन शैली अपनाए जाने की आश्यकता है। अंग्रेजी नववर्ष पर मानव मात्र के कल्याण की कामना की गई।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here