Police takes strict action against anti-social elements near the liquor distillery.
दिनांक 03.01.2025
थाना कांकेर जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छ.ग.)
शहर में प्रारंभ हो रहे मेला मड़ई से पहले पुलिस की कड़ी सुरक्षा।
पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
दारू भट्टी के पास चाकू बाजी घटना कारित करने वाले गिरफ्तार।
मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री आई.के. एलेसेला के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के द्वारा रात्रि मे गस्त पेट्रोलिग बढाकर नषेडी गजेडियो,नषीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले असामाजिक तत्वो पर सतत निगरानी रखने एंव आवष्यक कार्यवाही करने के निर्देषन पर शहर में निरन्तर पुलिसिंग गस्त कार्यवाही कर असमाजिक तत्वों एवं अपराध पर अंकुश लगाने थाना कंाकेर पुलिस द्वारा लगातार नागरिकों से संपर्क स्थापित कर शहर के कड़ी सुरक्षा के दौरान दिनांक 02.01.25 को जरिये मोबाईल फोन सूचना मिला कि शासकीय शराब दुकान के पास दो व्यक्ति मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये एक व्यक्ति अपने हाथ में रखे लोहे के चाकू को लहराते हुये धमकी दे रहा है कि सूचना पर घटनास्थल शासकीय मदिरा दुकान के पास पण्डरीपानी में दो व्यक्ति में से एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू लिया हुआ है और दोनों शराब की मांग कर रहे हंै और नहीं देने पर अपने हाथ मे चाकू लेकर लहराते हुए दोनों एक राय होकर मा बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहें है कि सूचना पर हमराह स्टाफ.आर. 592 आर. 213, 1055 मय अधीग्रहण वाहन क्रमांक सीजी 19 पी.पी 1960 एवं विवेचना किट के साथ के सूचना तस्दीकी एवं कार्यवाही पर रवाना होकर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ा गया व एक अन्य आरोपी पुलिस को आता देखकर भाग गया। पकड़े गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम- अनिकेत गायकवाड़ पिता विजय गायकवाड़ उम्र 23 वर्ष साकिन अन्नपूर्णापारा कांकेर थाना जिला कांकेर का होना बताया जो अपने हाथ में एक लोहे का चाकू के साथ हिरासत में लेकर आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू मिला गवहों के समक्ष जप्त कर शीलबंद किया गया एवं उक्त आरोपी अनिकेत गायकवाड़ को कृत्य धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी मौके पर दिनांक 03.01.2025 के 00.10 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी से पुछताछ करने पर एक अन्य फरार आरोपी का नाम- नासीर खान निवासी अन्नपूर्णापारा गंगानगर कांकरे रहने वाला बताया है। उक्त आरोपीगण के विरूद्ध अपराध क्र.05/2025 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट, 296, 351(3), 3(5)बीएनएस पंजीबद्ध की गई है। अन्य फरार आरोपी की पता तलाश जारी है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर के आदेशानुसार उप निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश कृषान, प्र.आर. सत्यप्रकाश सिंह एवं थाना कंाकेर पेट्रोलिंग टीम आरक्षक अरूण मंडावी, लक्ष्मीनारायण सोरी की अहम भूमिका रहा है ।



