Indian Air Force officers will be on a visit to the district from 05 to 08 January
उत्तर बस्तर कांकेर, 03 जनवरी 2025/ भारत सरकार की अग्निपथ योजना भारतीय युवाओं को एक उपयुक्त वित्तीय पैकेज के साथ सैन्य जीवन का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। इसी अनुक्रम में भारतीय वायु सेना में छत्तीसगढ़ के युवक-युवतियों को अग्निवीर वायु के रूप में चयन प्रक्रिया, कैरियर की प्रगति एवं अन्य विभिन्न पहलुओं के विषय में जानकारी प्रदान करने भारतीय वायु सेना 05 जनवरी से 08 जनवरी तक जिले के प्रवास पर रहेंगे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आदेश जारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अशोक कुमार मारबल, जिला परिवहन अधिकारी श्री ऋषभ नायडू, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पटेल, शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय कांकेर के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।



