Home Blog बलरामपुर में कृषि मंत्री नेताम ने किया नवनिर्मित अनुविभागीय कार्यालय का लोकार्पण

बलरामपुर में कृषि मंत्री नेताम ने किया नवनिर्मित अनुविभागीय कार्यालय का लोकार्पण

0

Agriculture Minister Netam inaugurated the newly constructed subdivision office in Balrampur

रायपुर / कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बलरामपुर मुख्यालय में तहसील कार्यालय के समीप 48.03 लाख रुपये की लागत से बने नवनिर्मित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर नेताम ने कहा कि यह कार्यालय क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को सरल और प्रभावी बनाने में मदद करेगा। उन्होंने इसे जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शुभकामनाएं दी।

Ro.No - 13672/156

इस दौरान मंत्री श्री नेताम ने विकास कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता पर जोर दिया और कहा कि सरकार आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों ने नए कार्यालय भवन के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। शुभारंभ अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर श्री विनय पैकरा, उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश दीक्षित, गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश जायसवाल अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here