Home Blog तरुण बने एबीवीपी के जिला संयोजक

तरुण बने एबीवीपी के जिला संयोजक

0

नारायणपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ का 57 वाँ प्रदेश अधिवेशन 3 से 5 जनवरी राजनांदगांव में संपन्न हुआ। प्रांत अधिवेशन में सत्र 2025- 26 के लिए कुछ संगठनात्मक घोषणाएं भी हुई जिसमें जिला कोंडागांव,नारायणपुर के लिए जिला संयोजक का दायित्व तरुण नाग को दिया गया।

तरुण नाग पूर्व में छात्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए नगर मंत्री एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व निर्वहन कर चुके हैं वर्तमान में जिला संयोजक का दायित्व दिया गया है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में टीना कर्मकार,दिव्यांश एवं यश राठी को दायित्व दिया गया है। इन सभी को नवीन दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Ro.No - 14097/148

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here