Home Blog मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने की सौजन्य मुलाकात

0

Sadguru Riteshwar Ji Maharaj made a courtesy call on Chief Minister Vishnu Dev Sai

रायपुर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में परमपूज्य सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने शाल-श्रीफल भेंटकर सद्गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने सद्गुरु जी से सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा की।

Ro.No - 13672/156

मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं के लिए विख्यात है। सद्गुरु ऋतेश्वर जी के मार्गदर्शन में यह परंपरा और सुदृढ़ होगी। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से सद्गुरु जी के सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयासों में हरसंभव सहयोग की बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि साधु-संतों, मनीषियों की कृपा और मार्गदर्शन से हमारी सरकार प्रदेश में सुशासन स्थापित करने हेतु प्रतिबद्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here