Home Blog राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से की मुलाकात

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्राहियों से की मुलाकात

0

The Governor met the beneficiaries benefited from the Pradhan Mantri Awas Yojana

राज्यपाल रमेन डेका ने ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित भवन का किया अवलोकन

Ro.No - 13672/156

पक्का आवास निर्माण से जीवन में स्तर में बदलाव के बारे में ली जानकारी

रायपुर / राज्यपाल रमेन डेका ने आज जिले के प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे आवास निर्माण कार्यों का भ्रमण किया। राज्यपाल रमेन डेका ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित भवन का अवलोकन किया। उन्होंने श्री भानू साहू, श्री ननचू राम साहू, और श्री बल्दुराम साहू को स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से बने पक्के आवास का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम सुंदरा में पूर्ण आवासों के भ्रमण के दौरान हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का आवास निर्माण से जीवन में स्तर में बदलाव के बारे में जानकारी ली और उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से लाखों परिवारों को उनके सपनों का घर मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित हो रहे सभी आवास निर्माण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत गांवों में जो आवास निर्माण किए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता और समय पर निर्माण सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब एवं जरूरत मंद परिवार को आवास सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे बेहतर जीवन यापन कर सकें। इस अवसर पर राज्यपाल से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से लाभान्वित हितग्राहियों ने बताया कि उनके मकान कच्चे और खपरैल के थे, जिन्हें बंदरों द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता था इससे उन्हें बारिश के दिनों दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन जब से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से पक्का आवास निर्मित हुआ है तब से उन्हें इस समस्या से निजात मिली है और पूरा परिवार खुशी से जीवन बिता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here