Home Blog शाकम्भरी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य हेमलाल...

शाकम्भरी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य हेमलाल मरकाम

0

District Panchayat member Hemlal Markam participated in the program organized on Shakambhari Jayanti

कांकेर । सोमवार को ग्राम पंचायत किशनपुरी में माॅं शाकम्भरी जयंती महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य समा. “हेमलाल मरकाम” एवं विशिष्ट अतिथि सत्यवती नेताम (सरपंच), व समा. दीदी – चंद्रावती नेताम एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता शिवप्रसाद पटेल गांव प्रमुख ने शिरकत की, अतिथियों का स्वागत गुलाल व पुष्प गुच्छ से किया गया, जिला पंचायत सदस्य हेमलाल मरकाम ने माँ शाकम्भरी जयंती की सभी को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने पटेल समाज की सराहना करते हुए कहा कि पटेल समाज एक संगठित और सशक्त समाज है। हमें समाज में एकजुटता से रहनी है, क्योंकि हमें समाज में जीना व मरना है। आज समाज में कुछ लोग पढ़ें लिखे होने के बावजूद समाज को कमजोर करने में लगे हुए है। समाज से ही हमारी पहचान है। उन्होंने युवाओं को कहा समाजजनों के साथ बैठकर समाज के रीति-नीति-नियमों की जानकारी रखें, और आज बड़ा सौभाग्य का दिन है कि पटेल समाज के द्वारा आयोजित माॅं शाकम्भरी की जयंती मनाई जा रही है, मरकाम ने कहा कि आज माॅं शाकम्भरी जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर केसरिया मरार पटेल समाज द्वारा ग्राम किशनपुरी और रिसेवाड़ा दोनों गांव में आयोजन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर केसरिया मरार पटेल समाज द्वारा सामाजिक पर्व में आमंत्रित कर अतुल्य प्रेम सम्मान और आशीर्वाद मिला है इसके लिए केसरिया मरार पटेल समाज का धन्यवाद आभार व्यक्त जताया l कार्यक्रम के इस अवसर पर ललेश्वरी पटेल, जागेश्वरी पटेल, रेखा पटेल, गैतो पटेल, शंकर लाल, फिरतु राम पद्दा, सुदामा पटेल, श्यामलाल पटेल, सियाराम पटेल, मनीराम पटेल, विनोद पटेल, हेमंत कुलदीप, तुलाराम पटेल, मनहरन भारद्वाज, रामाहरण पटेल, खेदुराम पटेल, आत्म राम पटेल, राजेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे l

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here