Home छत्तीसगढ़ महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा दीदी बर्तन बैंक का...

महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जा रहा दीदी बर्तन बैंक का संचालन 

0

रायगढ़। नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर क्षेत्र अंतर्गत NULM दीनदयाल अंत्योदय योजना से जुड़े 02 महिला स्व सहायता समूह , संगवारी महिला स्व सहायता समूह, उच्चभिट्टी रोड एवं आशा किरण महिला स्व सहायता समूह कोकड़ीतराई किरोड़ीमल नगर के द्वारा अलग-अलग स्थान पर दीदी बर्तन बैंक संचालित किया जा रहा है समूह के द्वारा दीदी बर्तन बैंक में बाजार दर से भी कम दर पर बर्तन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है जिसमें शहर क्षेत्र के निवासी अपने घरों में आयोजित होने वाले छोटे-मोटे कार्यक्रम जैसे जन्मोत्सव कार्यक्रम वैवाहिक कार्यक्रम एवं अन्य सामाजिक समारोह में इन महिला सहायता समूह के माध्यम से बर्तन कम किराए पर प्राप्त कर सकते हैं, संगवारी महिला स्वास्थ्य सहायता समूह के सदस्यों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि किरोड़ीमल नगर में स्वच्छता को बढ़ावा देने और प्लास्टिक के सामग्री के उपयोग को कम करने के लिए हम दीदी बर्तन बैंक का संचालन कर रहे हैं जिसमें हमें लोगों का सहयोग मिल रहा है साथ ही दीदी बर्तन बैंक से हमारा आय का भी साधन बना हुआ है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here