Home Blog हजारों हिलते हाथों ने मंत्री ओपी को किया आषीर्वाद

हजारों हिलते हाथों ने मंत्री ओपी को किया आषीर्वाद

0

Thousands of moving hands blessed Minister OP

पुसौर / मंत्री ओपी चैधरी का अपने विधानसभा में अनुठी पहल, मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों से लिया आषीर्वचन, साल श्रीफल भेंटकर नत मस्तक होकर कृतज्ञता जाहिर किया, कार्यकर्ता व आमजनता में उल्लासमय वातावरण।

Ro.No - 13672/156

तहसील मुख्यालय पुसौर के नगर पंचायत कार्यालय ग्राउंड में रविवार एवं सोमवार को टेंट लगते देखा गया और एकाएक मंगलवार सुबह को पता चला कि पुसौर व सरिया क्षेत्र के 2 हजार से अधिक सेवा निवृत्त कर्मचारीयों को क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेष के मंत्री ओपी चैधरी इन्हें साल श्रीफल से सम्मानित करते हुये मकरसंक्रान्ति पर्व को मुर्तरूप देना चाहते हैं। इतने कम समय में सरिया एवं पुसौर क्षेत्र के सभी सेवा निवृत्त कर्मचारियों को एक मंच में लाकर सम्मानित करना असंभव तो है लेकिन यह निर्विघ्न रूप से संपन्न हुआ। जानकारी के मुताविक समुचे सेवा निवृत्त कर्मचारियों के लिये सुबह का नाष्ता और दोपहर का भोजन तैयार किया गया था। लगभग 10 बजे से उक्त सेवा निवृत्त कर्मचारीयों में आंगनबाडी कार्यकर्ता, षिक्षक, चपरासी, बाबु, सहित समुचे विभाग के सेवा निवृत्त कर्मचारी धीरे धीरे आने लगे। व्यवस्थापक में रहे भाजपा कार्यकर्ता सुरेन्द्र जेना एवं टीम के लोगों ने उन्हें तिलक चंदन कर स्वागत किये और ससम्मान उन्हें सर्वप्रथम जलपान कराते हुये आसन दिया। इसी बीच बलबीर षर्मा, ष्याम गुप्ता के साथ जिले के सर्वमान्य उद्घोशक प्रो.डाॅ अंम्बिका वर्मा आये जिन्हौंने आते ही मंच सम्हाला और उपस्थित अतिथियों से मुखातिब हुये। इसी कडी में डाॅ अम्बिका वर्मा ने सेवा निवृत्त कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष पुर्णचंद कसेर से सबसे अधिक उम्र दराज पेंषनर की जानकारी लेकर उन्हें सर्वप्रथम सम्मानित करने का योजना बनाया ताकि उन्हें ज्यादा ठहरना न पडे और इस योजना के साथ मंचस्थ लोगों को बारी बारी से माईक में निमंत्रित करते हुये उनसे उनकी आप बीति और मीठे-कडवे अनुभव साझा किया। इसी बीच मंत्री ओपी चैधरी का आगमन हुआ जिन्हें आषीर्वचन के साथ अगवानी करने सेवा निवृत्त षिक्षक पं. गुणनिधि सतपथी, अवधुत साव आदि लोगों ने मंच के बाहर आये और उन्हें षुभमअस्तु और स्वस्तिवाचन मंत्रों के साथ उनका तिलक किये और मंच के अंदर लेगये जहां इन्हौेने सर्वप्रथम मां भारती के तैलीय प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर स्तुति वंदना किया। इसके तुरंत बाद मंत्री जी ने सर्वप्रथम सेवा निवृत्त महिला कर्मचारियों को षाल श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनसे आषीर्वाद लिया इसके पष्चात् वयोधिक सेवा निवृत्त षिक्षक रहे 96 वर्शीय षुक्लांबर पंडा, पीताम्बर होता, गुणनिधि सतपथी सहित अन्य लोगों को बारी बारी से साल श्रीफल भेटकर उनका आषीर्वाद लिया जो हजारों की संख्या में रहे। अंत में सबका आभार जताते हुये कहा कि मैं व्यस्ततावष आप लोगों से मिल पाउं या नहीं लेकिन मैं सबके हित के लिये काम कर रहा हूं जिसमें पुसौर में 100 बिस्तर का हास्पीटल, लायब्रेरी, प्रत्येक गांव के रोड, आम रोड आदि सभी प्रकार के निर्माण कार्य कराने के लिये युद्धस्तर पर काम कर रहा हूं। आपका निजी कोई भी षासकीय काम हो उसके लिये कार्यालय खुला है। उक्त कथन के बाद सबको भोजन प्राप्त करने के बाद ही जाने का आग्रह करते हुये कार्यक्रम की समाप्ति हुई। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पुसौर क्षेत्र को प्रदेष के किसी मंत्री का क्षेत्र होने का सौभाग्य लंबे समय से प्राप्त नहीं हुआ था और जब प्राप्त हुआ तो वह भी पुर्व आईएएस एवं युवा। इससे लोगों के जेहन में अब एक नया आत्मविष्वास जगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here