Home Blog पीएमस्वनिधि योजना ने पुर्नजीवित किया मेरा रोजगार का साधन

पीएमस्वनिधि योजना ने पुर्नजीवित किया मेरा रोजगार का साधन

0

PM Swanidhi Yojana revived my source of employment

छुरा – दिनेश मेश्राम पिता स्व. जयकिशन मेश्राम, निवासी छुरा नगर, पिछले 15 वर्षों से नास्ता का व्ययसाय कर रहे हैं, उक्त व्ययसाय से प्रति दिन लगभग 4500 से 5000 रुपयों की बिक्री कर 500 से 700 रुपये मुनाफा कमाते है एवं इसी से अपनी एवं परिवार की आजीविका चला रहे हैं।
कोरोना के कारण जब पूरे देश में लॉकडाउन लगा तब श दिनेश मेश्राम का व्ययसाय बंद हो गया एवं व्यवसाय की सारी पूंजी खत्म हो गई थी व अपने पहचान वालों से उधार लेकर गुजारा चला रहे थे।जब पुनः बाजार चालू हये तो व्ययसाय कैसे चलायें सोच मे पड़ गयें इसी बीच नगर पंचायत छुरा, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, के कर्मचारियों द्वारा प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना के बारे बताया गया एवं आवेदन करवाया गया इससे मुझे माह सितम्बर 2020 में बैंक से राशि 10000.00 प्राप्त हुये जिसेस मैने पुनः अपने व्ययसाय को प्रारम्भ किया। मेरे द्वारा उक्त ऋण राशि को समय सीमा में वापस भुगतान करने के पश्चात पुनः 20000.00 रुपये ऋण प्राप्त किया एंव यह राशि भी बैंक द्वारा निर्धारित सपय सीमा में पूर्णतः वापस दिया गया है अब मै तीसरे टर्म की राशि 50000.00 बैंक से लेने वाला हूं एवं मेरा व्यवसाय अच्छा चल रहा है। दिनेश मेश्राम के पास बैंक के द्वारा यूपीआई / क्यू.आर. स्केनर प्रदान किया गया है इससे इन्हे प्रति दिन लगभग 500 से 600 रुपये यूपीआई के माध्यम से भुगतान किया जाता है।दिनेश मेश्राम बताते हैं की यूपीआई से भुगतान प्राप्त होने से इनकी बचत राशि में वृदिध हो रही है, केश आने वाली राशि खर्च हो जाती है।दिनेश को एक स्मार्ट ठेला चाहिऐ जिसकी अनुमानित लागत लगभग 1,75000.00 है इस हेतु इन्होने डे-एनयूएलएम के माध्यम से आवेदन कर दिया है।दिनेश मेश्राम का कहना है कि उनका व्यवसाय अभि ठीक चल रहा है, स्मार्ट ठेला हो जाने से और व्यवस्थित, सूंदर व स्वच्छ हो जावेगा। मेश्राम ने कहा कि मुझे इसके साथ मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान मिला ।इसी तरह नगर में पीएमस्वनिधि योजना से जनक लाल सिन्हा, चंद्रमा बाई, गायत्री नेताम, भारती सिन्हा , अख्तर खान, विकेश परिहार आदि को इस योजना से लाभ मिला है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here