Home Blog नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचनों की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन...

नगरीय निकायों और त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचनों की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने की समीक्षा

0

*समाचार*

*वर्चुअल बैठक में कमिश्नर और कलेक्टर ने दी जानकारी*

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 17 जनवरी 2025/ आगामी नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायत के आम निर्वाचन 2024-25 संपन्न कराए जाने और जिलों में अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा करने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री अजय सिंह के द्वारा आज दोपहर 3.30 बजे वीसी के माध्यम वर्चुअल बैठक ली गई। कांकेर जिले से बस्तर संभाग के कमिश्नर श्री डोमन सिंह और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने हिस्सा लिया।

एनआईसी कक्ष में आयोजित वर्चुअल बैठक में निर्वाचन से संबंधित तैयारियां, सुरक्षा व्यवस्था, रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति, विभिन्न समितियों के गठन, मतदान केंद्र, मतदानकर्मी, मतपेटी की उपलब्धता के संबंध में आवश्यक जानकारी निर्वाचन आयुक्त के द्वारा की गई। इस दौरान बस्तर कमिश्नर ने बताया कि जिले में नाम निर्देशन अंतिम प्रकाशन 18 जनवरी को करने तथा मतदान स्थलों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया को भी चिन्हांकित किया गया है। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि जिले में निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए सभी मूलभूत तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा मतदान सामग्री, मतदानकर्मी, मतपेटी, रिटर्निंग ऑफिसर और मतदान स्थलों को चिन्हांकित करने की जानकारी दी। इसके अलावा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बिंदुवार बताया गया। इस अवसर पर एसडीम कांकेर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अशोक मार्बल भी उपस्थित थे।

क्रमांक/65/सिन्हा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here