Bajrang Dal’s Shaurya Path Sanchalan will be held on 22 January
कांकेर । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कांकेर के आव्हान पर युवा इकाई बजरंग दल कांकेर नगर पर भव्य शौर्य पथ संचलन करने जा रहा है, जिसमें कांकेर जिले भर से कार्यकर्ता व हिन्दू समाज इस संचलन में भाग लेंगे साथ ही मंचीय धर्म सभा को संतो का मार्गदर्शन वक्ता के रूप में प्राप्त होगा पूज्य संत आचार्य राकेश महाराज उपाध्यक्ष संत समिति रायगढ़ छत्तीसगढ़,श्री घनश्याम चौधरी प्रांत सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद रायपुर, ऋषि मिश्रा प्रांत संयोजक बजरंग दल रायपुर छत्तीसगढ़ व समस्त समाज के गणमान्य जनों को सादर आमंत्रित किया गया है।बजरंग दल पूरे राज्य में यह प्रत्येक जिले इकाई पर शौर्य पथ संचलन प्रति वर्ष युवा टोली के साथ अपने केंद्र बिंदुओं पर निकलती है,जो कि समाज के हर वर्ग से युवा जुड़े और अपने राष्ट्र,धर्म,संस्कृति की सुरक्षा करे भारत गांवों का देश है, और कही न कही लोग दूसरे अन्य धर्म की ओर अग्रसर हो रहे है, जो कि हिंदू समाज में जागरूकता का अभाव होने की वजह से हिंदू अपना धर्म परिवर्तन कर रहा है।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पूरे भारत वर्ष में घर वापसी का अभियान चला रहा है, युवा इकाई गांव, गांव, नगर में अपना समिति गठित कर धर्म के प्रति कर्तव्य का निर्वाहन करेगा तब जाकर हिंदू समाज सुरक्षित हो पाएगा आप सभी सर्व हिंदू समाज को 22 जनवरी बजरंग दल शौर्य पथ संचलन व धर्म सभा मिनी स्टेडियम कांकेर समय 11 बजे सादर आमंत्रित है।..



