बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – यातायात पुलिस ने 19 जनवरी 2025 से 20 जनवरी 2025 तक दो दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया। आज समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 12 महिला क्रिकेट टीमों ने भाग लिया, और फाइनल मुकाबला जो रहा डीआरजी महिला पुलिस और कॉलेज महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। कॉलेज महिला क्रिकेट टीम ने जीत हासिल की वही डीआरजी महिला क्रिकेट टीम उप विजेता एवं बीजापुर स्पोर्ट एकेडमी तीसरे स्थान पर रही सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा क्रिकेट विजेता का खिताब अपने नाम किया। जानकारी के मुताबिक खेल का उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना था, बल्कि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करना भी था।
वही समापन समारोह में कलेक्टर संबित मिश्रा और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने विजेता टीमों को पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान किए। इस अवसर पर, कलेक्टर ने यातायात नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया और लोगों से सीट बेल्ट लगाने, हेलमेट पहनने, नशा सेवन न करने, और तेज रफ्तार गाड़ी न चलाने, की अपील की।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने भी यातायात नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया और कहा कि नियमों का पालन करके हम स्वयं के साथ दूसरों के प्राणों की भी रक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन यातायात नियमों की प्रति लोगों को सजग एवं जागृत करने के उद्देश्य से किया गया है।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने विजेता टीमों को पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान किए। विजेता टीम को 15001 नगद एवं विजय ट्रॉफी दी गई, जबकि उप विजेता को 10001 नगद एवं ट्रॉफी और तीसरे स्थान को को 5001 नगद एवं ट्रॉफी दी गई।



