Tokens are full till 24th, paddy procurement is on the verge of closure
पुसौर / पुसौर क्षेत्र के प्रायः धान खरीदी केन्द्रों में जहां बफर लिमिट से धान अधिक है वहीं खरीदी के लिमिट के आधार पर 24 जनवरी तक टोकन वितरित कर दिया गया है जिससे धीरे धीरे धान तौल हो रहा है जो अब लगभग बंद के कगार पर पहुंच चुका है। फड प्रभारी व प्रबंधकों का कहना है कि हमें जो लिमिट प्रदाय किया गया है उस आधार पर तौल हो चुका है इसलिये केन्द्रों में धान तौलाई बंद है जबकि अब भी लगभग 20 प्रतिषत किसान धान नहीं बेच पाये हैं। लोगों का मानना है कि षासन द्वारा 21 क्विंटल प्रति एकड धान खरीदी किये जाने से किसी किसान के पास धान षेश नहीं रह गया है वहीं इस वर्श धान का फसल भी ठीक से नहीं हुआ है ऐसे स्थिति में प्रत्येक धान उपार्जन केन्द्र लक्ष्य से बहुत कब धान खरीदी कर सकता है। यहां यह भी बताया जा रहा है कि बचे हुये किसान कहीं से भी धान लाकर केन्द्रों में बिक्री करने की कवायद करेंगे जो या तो पडोसी किसान के हो सकते हैं या फिर पडोसी राज्य के। प्रायः केन्द्रों मे उठाव बहुत धीरे धीरे हो रहा है वहीं भौतिक सत्यापन करने वाले अधिकारीयों की भी लापरवाही के संकेत मिल रहे हैं ऐसे स्थिति में धान की कमी होने के पुरा पुरा असार नजर आ रहे हैं।



